अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश पर जनपद में संचालित कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय शुक्रवार व शनिवार को बंद रहेंगे जबकि रविवार को सप्ताहिक अवकाश के कारण विद्यालय बन्द रहेगा।
जिलाधिकारी श्री अविनाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की पुनः लिखित परीक्षा आगामी 30 व 31 अगस्त को आयोजित होने की स्थिति में परीक्षार्थी एवं अन्य लोगों का आवागमन बढ़ने एवं यातायात को सुगम बनाए रखने के मद्देनजर दिनांक 30 एवं 31 अगस्त को जनपद के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त बोर्डो के राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित/सीबीएसई/आईसीएसई विद्यालय बन्द रहेंगे। माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा एवं रजिस्ट्रेशन फार्म आनलाइन किये जाने से सम्बन्धित कार्य के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। 01 सितंबर को रविवार होने के कारण विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इंटर तक के सभी छात्रों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है।





