अम्बेडकरनगर: स्टेशनरी की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व एलसीडी गायब करने वालों को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मात्र चन्द घंटों में खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तर कर खेतों में छुपाई गई नगदी व एलसीडी को बरामद कर लिया है।
उक्त जानकारी टाण्डा सर्किल ऑफिसर शुभम कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के फत्तेह ज़हूरपुर में संचालित अविनाश मौर्य पुत्र स्व.मोहन मौर्य की स्टेशनरी की दुकान पर काम करने वाला कुलदीप उर्फ भालू पुत्र निन्हू राम निवासी पैकोलिया कोतवाली टाण्डा अपने मित्र जंगजीत पुत्र सभाजीत के साथ मिलकर 29 अगस्त की रात्रि 02 बजे दुकान का ताला तोड़कर फुटकर रखा पैसा चोरी किया और सीसीटीवी में तश्वीरें कैद होने की डर से एलसीडी भी उठा ले गए और गन्ना व धान के खेतों में अलग अलग छिपा दिया। उक्त सम्बन्ध में टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 283/24 पर धारा 331(4) व 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ टाण्डा के निर्देश व टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की देखरेख में गठित टीम द्वारा मुकदमा दर्ज होने के मात्र दो घंटा में दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ धन व एलसीएडी बरामद कर लिया। बरामदगी में 10 व 05 के सिक्के (47 हज़ार) व 20, 10 व 05 के नोट 8505 रुपये अर्थात कुल 55505 रुपया बरामद किया गया। दोनों अभियुकों को गिरफ्तार कर चोरी का रुपया व एलसीडी बरामद करने वाली टीम में दरोगा बृजेश कुमार सिंह सहित हेड कांस्टेबल अवध नारायण यादव, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, कांस्टेबल सुनील मौर्य व कांस्टेबल कृष्णनंद सिंह शामिल रहे। घटना का चन्द घंटों में पर्दाफाश करने पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह ने टाण्डा कोतवाली पुलिस के कार्यों की सराहना किया है।





