WhatsApp Icon

रस्सी व जंजीर के सहारे आंगन जाल से उतर कर शातिर चोर ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके से शातिर चोर द्वारा गत रात्रि में रस्सी के सहारे आंगन जाल से उतर कर नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गोहार लगाई है।


मामला अलीगंज थानाक्षेत्र के ताज टाकीज़ के निकट स्थित मुसाफिर मस्जिद के पास का है जहाँ मो.अनस के घर मे बने आंगन जाल पर रस्सी व लोहे की जंजीर के सहारे नीचे उतरे अज्ञात शातिर चोर ने घर में रखे चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गया जबकि चोर की शातिराना महारत के कारण घर मे सो रहे लोगों को तनिक आभास तक नहीं हुआ। शातिर चोर द्वारा बकरी पालन के लिए रखी रस्सी व लोहे की जंजीर का इस्तेमाल कर आंगन जाल में बांध कर नीचे घर में उतर कर चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस से मदद की गोहार लगाई गई है।

अन्य खबर

विश्व हिन्दू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न

🔴 सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक ‘रिफर’ का खेल? जलालपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप

एनटीपीसी टांडा की बड़ी पहल: मेगा नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों गरीबों को मिलेगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.