अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र से कक्षा 09 की 15 वर्षीय छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त 25 वर्षीय मो. रेहान अंसारी पुत्र मैनुद्दीन अंसारी निवासी नसरुल्लाहपुर (निजामुद्दीन रोड ) अशरफपुर किछौछा थाना बसखारी उसके सहयोगी सहअभियुक्त विशाल वर्मा के मुर्गी फार्म रोडवेज टाण्डा से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेजा दिया गया।
टांडा कोतवाली पुलिस के अनुसार अभियुक्त मो. रेहान अंसारी पुत्र मैनुद्दीन अंसारी निवासी नसरुल्लाहपुर (निजामुद्दीन रोड ) अशरफपुर किछौछा थाना बसखारी ने पूछने पर बताया कि मैं करीब डेढ़ साल से छात्रा से बातचीत करता था और उससे प्यार करता हूं तथा शादी करना चाहता था। गत 16 अगस्त को मैने उसको फोन कर चिन्तौरा बुलाया था लेकिन वह मुझे थिरुवापुल पेट्रोल पम्प के पास मिली और उससे शादी करने के लिए मैं उसे लेकर इन्दौर चला गया, जहां हम लोगो ने रास्ते में शादी भी कर लिया। इन्दौर पहुंच कर किराये का कमरा लेकर एक साथ पति पत्नी की तरह रहे और हमारे बीच कई बार शारीरिक संबन्ध भी बना। वहां पर कोई काम न मिलने पर हम दोनों मुम्बई चले गए तथा इधर उधर काम की तलाश किया, काम न मिलने के बाद हम लोग इधर उधर भटकते रहे तथा बाद में जानकारी हुई कि छात्रा की मां ने हमारे विरुद्ध मुकदमा लिखवा दिया है तो मैं डर गया, हम दोनों लोग ट्रेन पकडकर शाहगंज जनपद जौनपुर आये और वहां से बस पकड कर रोडबेज टाण्डा आये तथा उसको उसके घऱ पर छोड कर अपने यहां घर नसरुल्लाहपुर किछौछा बसखारी जाने वाला था कि आप लोगो ने पकड लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मैंने कुछ गलत नहीं किया, हम दोनों प्यार किया है और दोनों शादी भी कर चुके हैं। बताते चलेंकि नाबालिग छात्रा की माता की तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 264/25 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस 5l/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था और मुखबिर खास की मदद से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।




