अम्बेडकरनगर: टाण्डा सिटी में सरकारी बस की चपेट में आने से बाइक चालक एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को परीक्षार्थी होने की चर्चा थी जबकि मृतक मेडिकल स्टोर संचालक है।
टाण्डा सिटी के अलीगंज थानाक्षेत्र में एक सरकारी बस की चपेट में आने से पल्सर बाइक चालक 20 वर्षीय मो.शमीन पुत्र मो.यासीन निवासी गोकुला मखदूम नगर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मखदूम नगर में मेडिकल स्टोर्स का काम करता था और अपनी दुकान के लिए दवा लेने के उद्देश्य से टाण्डा सिटी आ रहा था कि अलीगंज चौराहा से चंद कदन की दूरी पर भोलई लसी वाले के पास दुःखद घटना हुई। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वहाँ पर मौजूद बस को घेर लिया। घटना स्थल पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पहचान व पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज पुलिस ने बस संख्या UP 50 ET 0293 को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कब्ज़े में ली गई बस बस्ती से टाण्डा बस स्टेशन की तरफ जा रही थी जो आज़मगढ़ डिपो की है और आज़मगढ़, बसखारी, टाण्डा, बस्ती के बीच संचालित होती है। अलीगंज पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।टाण्डा सिटी में सरकारी बस से कुचल कर मेडिकल संचालक की मौत





