WhatsApp Icon

झड़प के बाद बुनकरों के खिलाफ बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की तैयारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बुनकर नगरी मुबारकपुर में बिजली चेकिंग के दौरान बुनकरों व संविदा कर्मी के बीच हुई झड़प के बाद बिजली विभाग के अवर अभियंता द्वारा आधा दर्जन नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया जबकि बुनकरों की तरफ से भी बिजली कर्मियों के खिलाफ टांडा कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। बुनकरों की लड़ाई में भीम आर्मी भी शामिल हो गई है और गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया है।


बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका के मोहल्लाह मुबारकपुर में मंगलवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता संजय यादव के नेतृत्व में राजस्व वसूली कैम्प लगाया गया था और दौरान संविदा कर्मी मुफीद व स्थानीय लोगों से झड़प हो गई थी जिसके बाद अवर अभियंता संजय यादव ने बिजली कर्मी पर हमला बोलकर मारपीट करने व सरकारी कार्यों में बाधा डालने की शिकायत किया और उनकी तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 276/25 पर सईद अख्तर, ज़बरयाब जिलानी, अबु साद उर्फ सोनू, तारिक जमाल, निजामुद्दीन, सालकीन सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दूसरी तरफ बुनकरों का कहना है कि प्राइवेट बिजली कर्मी मुफीद सभी घरों में घुस कर वीडियो बनाने लगा तो उसे मना किया लेकिन वो गाली गलौज करते हुए अवर अभियंता संजय यादव व अन्य कर्मचारियों को बुलाकर आमादा फौजदारी हो गया। बुनकरों का दावा है कि उक्त मामले की लिखित तहरीर टांडा कोतवाली में दिया गया लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया है।

भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र गौतम ने कहा कि बुनकरों का बिजली विभाग लगातार उत्पीड़न कर रहा है और मुबारकपुर में बिजली कर्मी द्वारा ज़बरदस्ती घरों में घुस कर वीडियो बनाना और मना करने पर आमादा फौजदारी होना तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ 28 अगस्त गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय सभासद मो.नसीम ने भी बिजली विभाग पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कहा कि संविदा कर्मी 15 से 20ली संख्या में आते हैं और घरों में घुस जाते हैं तथा वीडियो बनाने पर फ़र्ज़ी मुकदमा में फंसाने की धमकी देते हैं लेकिन विभाग उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं करता है। श्री नसीम ने बताया कि भीम आर्मी व बुनकर समाज के लोग गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर बिजली विभाग के उत्पीड़न से आहत हो कर धरना प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट कर न्याय की गोहार लगाएंगे।

अन्य खबर

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.