अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम को स्टार प्रचारक बनाये जाने के बाद लगातार बधाइयां मिल रही है।
बताते चलेंकि टाण्डा नगर क्षेत्र के फत्तूपट्टी काजीपुरा निवासी सुनील सावंत गौतम को बसपा सुप्रीमों बहन मायावती ने छठवें चरण के दौरान स्टार प्रचारक बनाया है जिसके बाद से श्री सुनील को लगातार बधाइयां मिल रही है।
श्री सुनील ने बहन मायावती का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बसपा ने नौजवानों को आगे बढाने के उद्देश्य से इतनी कम आयु का जिलाध्यक्ष बनाया और फिर स्टार प्रचारक का दायित्व सौंप कर सभी नौजवानों की हौसला अफजाई किया है। उन्होंने बधाइयां देने वालों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।