अम्बेडकरनगर: 55 लोकसभा सीट से पहली बार बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी का चेहरा उतार कर एक बड़ा दांव चला है। बसपा के पुराने वफादार सिपाही में गिने जाने वाले हाजी कमर हयात अंसारी जलालपुर नगर पालिका में कई बार अध्यक्ष के रूप में जीत दर्ज कर सर्व समाज में अपना विश्वास कायम किया है। जिसको देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंबेडकर नगर 55 लोकसभा सीट से सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला के तहत मुस्लिम प्रत्याशी कमर हयात को बनाया है।
बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे हाजी कमर हयात ने मिडिया के माध्यम से बसपा सुप्रीमो मायावती को आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा बहन जी का बड़प्पन है कि एक समर्पित, ईमानदार और मुस्लिम कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाकर संसद भेजने का काम करेंगी और मैं भरोसा दिलाता हूं की बहन जी ने जिस भरोसे के साथ मुझे प्रत्याशी बनाया है मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चुनाव जीतकर बहन कुमारी मायावती जी के झोली में डालने का काम करूंगा।
हाजी कमर हयात ने यह भी कहा बसपा के सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर विश्वास करती है जबकि अन्य पार्टिया वर्ग विशेष धर्म विशेष को लेकर चलती है, इसलिए सर्वधर्म समभाव के साथ क्षेत्र की जनता का मैं पूरी ईमानदारी के साथ आम जनमानस से जुड़ी सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करूंगा। उन्होंने यह भी कहा अम्बेडकर नगर जिला बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है यहाँ से बना हुआ कपड़ा देश विदेश में जाता है। उन बुनकरों से सम्बंधित सभी समस्याओ को लेकर लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियो अधिकारयो से मिलकर निराकरण करने का प्रयास किया है| इसलिए क्षेत्र की बुनकर इस बात को लेकर बहुत खुश और उत्साहित है की हम लोगो की समस्याओ को प्रमुख्ताओ से उठाकर निस्तारण करेंगे।
आपके सामने कई बार बसपा सरकार कैबिनेट मंत्री रहे और कई बार विधायक और सांसद लाल जी वर्मा और बहुजन समाज पार्टी से संसदीय दल का नेता रहे रितेश पांडे को क्या पटकनी दे पाएंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा ऐसे लोग सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए पाला बदलते रहते है इन्हें आम जनमानस कोई लगाव नहीं रहता और मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता के साथ-साथ आम जनमानस के बीच रहने वाला सामान्य कार्यकर्ता और मैं हमेशा लोगों के दुख सुख में शामिल होता रहा इसलिए मुझे भरोसा है की इन दल बदल नेताओं के स्थान पर आम जनमानस इस लोकसभा में भारी बहुमत के साथ जीताकर संसद भवन में भेजेगा जहां पर मैं आम जनमानस की समस्याओं को लगातार उठाता रहूंगा और क्षेत्र का विकास करूंगा।





