WhatsApp Icon

बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन – सपा व भाजपा प्रत्याशी पर जमकर भड़के प्रदेश अध्यक्ष

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी को धोखा देने वाले लोगों को अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र की जनता करारा जवाब देगी, आज भाजपा एवं सपा के प्रत्याशी जो अपने जीत का दावा कर रहे हैं, वह बहुजन समाज पार्टी के नर्सरी से निकले हुए लोग हैं, समय-समय पर यहां की जनता ने अपना वोट देकर विधायक एवं सांसद बनने का काम किया था, ऐसे लोग बहुजन समाज पार्टी के पीठ में छुरा घोपने का काम किए हैं, और दूसरे दलों में जाकर शोभा बढ़ा रहे हैं लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी भारी मतों के अंतर से जीतेगी, इतिहास गवाह है कि 1996 से लेकर अब तक कई बार बसपा का सांसद लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ है और आने वाले समय में भी बहुजन समाज पार्टी का भारी मतों से विजई होगा।


उक्त बातें कटारिया याकूबपुर बाग में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही। बसपा प्रत्याशी हाजी कमर हयात अपने हजारों समर्थकों के साथ भारी हुजूम जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया।
चुनावी जनसभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद लोकसभा/राज्यसभा मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने अपने विचार रखते हुए कहा है कि बहुजन समाज पार्टी एक विचारधारा है जो बहुजन समाज को इस देश का हुक्मरान बनाना चाहती है इसके लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में एक वोट देने का कानून बनाकर बनने का रास्ता तैयार किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सपा भाजपा के गलत नीतियों को पर्दाफाश करते हुए बसपा प्रत्याशी हाजी कमर हयात अंसारी को विजई बनाना होगा।
चुनावी जनसभा में अयोध्या मंडल के प्रभारी बलराम निषाद, दिलीप कुमार विमल, छोटेलाल मौर्य, अरविंद गौतम, दयाराम राजभर, पूर्व प्रत्याशी टांडा मनोज वर्मा ने बसपा प्रत्याशी हाजी कमर हयात को जीत के लिए अपील किया।
जनसभा का संचालन बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। चुनावी जनसभा में जिला अध्यक्ष अयोध्या के केके पासी, सुरेश निषाद दयानंद मौर्य, रामनयन निर्दोष, मोहम्मद अकरम, भारतीय रामबहोर राव, निर्पत अंबेश, राज बहादुर आज्ञाराम भारती, मोहम्मद अहमद, मुर्तजा अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.