WhatsApp Icon

भाजपा ने बौखलाहट में दर्ज करावा रही है फ़र्ज़ी मुकदमा लेकिन मैं डरने वाले नहीं : लालजी वर्मा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर गृहमंत्री अमित शाह का कथित वीडियो वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित मुकदमा दर्ज देर रात्रि में उनके घर पहुँच कर नोटिस दिया। श्री लालाजी ने कहा कि गठबंधन को भारी समर्थन मिलने से भाजपा बौखलाहट में हमारे ऊपर केस दर्ज कर हमें डराना चाहती है लेकिन मैं डरने वाले नहीं हूँ। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर की जनता 25 मई को एक एक वोट उन्हें देकर फ़र्ज़ी मुक़दमा का बदला अवश्य लेगी।
बताते चलेंकि समाजवादी पार्टी ने कटेहरी विधायक लालजी वर्मा को 55 अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है और श्री लालजी ने मंगलवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर आरक्षण से संबंधित एक कथित एडिटेड वीडियो शेयर किया था जिस पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार रात में दिल्ली पुलिस नोटिस लेकर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के आवास पहुंचीं थी। इस संबंध में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने कहा कि उनका चुनाव जनता लड़ रही है और इसका जवाब भी जनता देगी। उन्होंने कहा कि उनको मिल रहे ज़बरदस्त जनसमर्थन से भाजपा बौखलाहट में फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें 24 घण्टा में नोटिस देने पहुंचे गई जिससे वो डरने वाले नहीं हैं।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.