WhatsApp Icon

विद्यालय के निकट बिना नंबर की लावारिस मोटर साइकिल मिलने से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के जगतूपुर बिल्टई गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला के पीछे सड़क के किनारे एक बिना नंबर की प्लेट हीरो होंडा एचएफ डीलक्स लावारिस पड़ी हुई थी जिसे देख लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही ग्रामीण की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरबी के हेड कांस्टेबल दिग्विजय यादव, कांस्टेबल अखंड प्रताप यादव, होमगार्ड चालक दीपचंद यादव तथा मालीपुर थाने के कांस्टेबल कुलदीप यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया। बाइक में गाड़ी का पेपर मिला जिस पर गाड़ी मालिक सुनील कुमार निवासी अजमेरी बादशाहपुर टांडा अंबेडकर नगर अंकित है। पुलिस बाइक को लेकर मालीपुर थाने चली गई कागज के आधार पर पुलिस मामले की सच्चाई जानने में जुट गई है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.