अम्बेडकरनगर: मोटर साइकिलों को चोरी कर कम दामों में बेचने एवं ग्राहकों को कागज के सम्बंध में गुमराह करने का काम करने वाले बाइक चोर गिरोह पर टांडा पुलिस ने शिकंजा कसने का काम किया है। विभिन्न थानों से चोरी की गई तीन बाइकों को बरामद करते हुए बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया है तथा पुलिस के हाथों कई अहम सुराग लगा है।
पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पाण्डेय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्वेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन मे उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र मौर्य मय हमराह हेड कांस्टेबल संतोष यादव का) राजेश कुमार गौतम, कांस्टेबल रामलाल गुप्ता, कांस्टेबल विकास शर्मा थाना कोतवाली टाण्डा द्वारा मुखबिर की सूचना पर 24 अप्रैल को चिन्तौरा पानी टंकी थाना कोतवाली टाण्डा से अभियुक्तगण अजय कुमार पुत्र विक्रम निवासी जगदीशपुर कपलेश्वर दौलतपुर थाना जलालपुर, मो. मेराज अहमद पुत्र मो. तेहरान निवासी बड़ा चिन्तौरा थाना कोतवाली टाण्डा को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से थाना कोतवाली टाण्डा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 125/24 धारा 379 आईपीसी से सम्बन्धित एक अदद स्कूटी नंबर UP-45-AH-3650 हीरो व थाना बसखारी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 107/24 धारा 379 आईएसी में चोर गई मोटर साइकिल हीरो फैशन प्रो व थाना सम्मनपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 52/24 धारा 379 आईपीसी में चोरी गयी मोटर साइकिल हीरो डीलक्स बरामद हुई। जिसमें आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि स्कूटी को 22 अप्रैल को सुन्थर नहर के पास से हम दोनों लोग मिलकर चोरी किये थे तथा डीलक्स मोटरसाइकिल को कुछ दिन पहले गौरा महमूदपुर थाना क्षेत्र सम्मनपुर से चोरी किये थे तथा फैशन प्रो मोटरसाइकिल को शुक्ल बाजार रामलीला मैदान बसखारी से चोरी किया था। पकडे जाने से डर से नंबर प्लेट निकाल कर फेंक दिया था एवं अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मोटर साइकिल चोरी करके उनको छुपाकर एक जगह पर रखते हैं एवं मौका पाकर बहुत ही कम दामों मे लोगो को बेंच देते है और ग्राहकों द्वारा कागज मांगने पर बाद मे देने की बात बताकर गुमराह करते है।





