WhatsApp Icon

खराब टेबल फैन सही कर रहे युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: घर मे ही खराब टेबल फैन को सही करना बड़ा मंहगा पड़ गया। बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा गूजर में बुधवार की सुबह 60 वर्षीय कृपा शंकर पुत्र जगदेव अपने घर में खराब हुए टेबल फैन को बनाने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ कर मूछित हो गए जिन्हें आननफानन में मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

अधिवक्ता नूरुल ऐन मोमिन की दमदार पैरवी से आरोपी बरी, कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त

अज्ञात कार की टक्कर से चाची-भतीजा लहूलुहान, एम्बुलेंस लेट, इंसानियत तेज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.