WhatsApp Icon

अवैध असलहा के बल पर बिछावट भूमि को कब्ज़ा करने के प्रयास से धोबी समाज मे आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के थिरुआ नाले पुल के निकट स्थित बहुकीमती भूमि पर कब्ज़ा करने के प्रयास से धोबी समाज मे आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर जमा हुआ भारी भीड़ के कारण भू-माफियाओं को भागने पर विवश होना पड़ा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली से मात्र चन्द कदम की दूरी पर स्थित थिरुआ नाले के पास कई दशकों से धोबी समाज कपड़ों धोने एवं बिछाने का कार्य करते आ रहे हैं जिसके कारण उक्त भूमि बिछावट के रूप में प्रचलित हो गई है। चर्चा है कि उक्त भूमि पर भू-माफियाओं की नज़र टेढ़ी हो गई है। जनचर्चा है कि तथाकथित एग्रीमेंट के सहारे भू-माफियाओं द्वारा उक्त भूमि को धोबी समाज से खाली कराने का प्रयास कई दिनों से जारी है। धोबी समाज का कहना है कि शुक्रवार को शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक लोग अवैध असलहा लेकर उक्त बिछावट भूमि पर पहुंच कर धोबी समाज को डरा धमका कर भूमि खाली करने का दबाव बनाने लगे जिसका ज़बरदस्त विरोध किया गया। समाचार लिखे जाने तक उक्त भूमि के मालिकाना हक सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
बहरहाल बिछावट भूमि पर असलहा के सहारे कब्ज़ा करने के प्रयास से धोबी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.