अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के रौजा मीरानपुरा में एक भूमि के पुराने विवाद में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया गया। आननफानन में घायल को टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। धारदार हथियार से हमले की सूचना मिलते ही टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित सीओ टांडा शुभम कुमार व एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने घटना स्थल निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा खास के रौजा मीरानपुरा में गाटा संख्या 417 व 420 पर काफी दिनों से विवाद चल रहा है जिस पर न्यायालय द्वारा स्टे भी किया गया है। घायल हयात मोहम्मद पुत्र स्व.जमील निवासी मोहल्लाह हयातगंज ने टांडा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराया कि उक्त भूमि पर दिन में लगभग 12:30 बजे वो गया तो विपक्षी लालदेव यादव, राम जीत यादव, बाबली, विकास यादव ने उसे घर कर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें उसका उसके हाथ पर गंभीर चोटें आई और गोहार लगाने पर बचाने आये मो.अरशद का मोबाइल भी विपक्षियों ने छीन लिया। घायल हयात मोहम्मद का दावा है कि चोट लगने से वो बेहोश हो गया जिसे टांडा सीएचसी में लाया गया। सूचना पर तत्काल टांडा कोतवाली निरीक्षक मय पुलिस बल के पहुँच गए। सीओ शुभम कुमार व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एडिशनल एसपी श्री विशाल ने कहा कि स्टे शुदा भूमि पर पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर मार पीट हुई है और एक युवक के हाथ पर धारदार हथियार से चोटें आई है। श्री विशाल में फवा किया कि मामले में सख्त कार्यवाही की जा रही है। मामला दो विपरीत समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस तनिक भी लापरवाही बरतने नहीं चाहती है।





