WhatsApp Icon

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी भीख सिंह ने देश प्रेम को निजी हितों से माना सर्वोपरि : कप्तान सिंह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भवानी भीख सिंह की देश प्रेम, त्याग तपस्या और बलिदान का इतिहास सदैव हम लोगों के लिए प्रेरणा स्वरूप है।

स्व. भवानी भीख सिंह देश की स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 18 माह फैजाबाद जेल में व्यतीत किये उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ने प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व भवानी भीख सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भवानी भीख सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर स्व भवानी भीख सिंह सार्वजनिक लघु माध्यमिक विद्यालय प्रीतमपुर हीरापुर में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह मौजूद रहे और अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा मुझे गर्व है स्व भवानी भीख सिंह हमारे पितामह है उनका चरित्र अनुकरणीय है। वे देश की स्वाधीनता के लिए संघर्ष करके अमर हो गये। हम उनके बताये सन्मार्ग पर चलकर उनका अनुसरण करे यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम को रामकुमार मौर्य, राम सूरत सिंह, रामवंश यादव, उदय भान सिंह, अर्जुन देव, सनत कुमार जायसवाल, नरेंद्र सिंह, मो अमीन खान, दिग्विजय सिंह, शैलेश सिंह, आशू सिंह, रणविजय सिंह, चरन सिंह, पवन सिंह, दिवाकर यादव आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र ने किया।

अन्य खबर

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.