WhatsApp Icon

बारिश ने नवनिर्मित नाले के गुणवत्ता की खोली पोल – आमजनमानस में आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका जलालपुर नगर पालिका अपने भ्रष्टाचारी कार्य शैली से लगातार चर्चा में बना हुआ है। तमाम मीडिया कवरेज और लोगों के लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद सक्षम अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय लगातार संरक्षण दे रहे हैं जिसके कारण नगर पालिका परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमितता देखी जा रही है जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है।


बताते चले की बीते लगभग तीन महीने से जमालपुर चौराहे से हाथी मंदिर तक नाली निर्माण हो रहा है। काम की गति और निर्माण की गुरवत्ता को लेकर लगातार स्थानीय लोगो को शिकायत रही है। मीडिया कवरेज के वावजूद सक्षम अधिकारी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न करने से गुदवत्तविहीन निर्माण लगातार जारी रहा। जिसके कारण बीते दो दिन पूर्व हल्की बारिश होने से लगभग 500 मीटर तक नाली की दीवार टूट कर गिर गई। जिससे एक बार फिर गुणवत्ता की कलई खोलकर रख दी। नाली टूटने आम जनमानस में तरह तरह से चर्चा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बीते एक महीने पूर्व यह नाली बनाया गया था लेकिन एक ही बारिश में नाली की दीवार भरभरा कर गिर गई।
कुछ ही माह पूर्व विस्तारित क्षेत्र नहाबीय पर नवनिर्मित सड़क और नाली पर रखी पटिया जगह जगह टूटते जा रहे है।
स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, दीपू, राजेश, रवि सहित अन्य लोगों ने नाराजी व्यक्त करते हुए गुडवत्ता युक्त निर्माण करने की मांग की है।

अन्य खबर

स्मार्ट मीटर पर टकराव: शासन की मुहिम के बीच विरोध पड़ा भारी, अम्बेडकरनगर में कोटेदार समेत 5 पर मुकदमा

AIMIM जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर की हत्या की खबर से सियासी भूचाल! भड़के प्रदेश सचिव ने सपा पर लगया गंभीर आरोप, साजिश बेनकाब करने की मांग

खबर का असर: ट्रेन से गिर कर मृत्यु हुए अज्ञात युवक की शिवम के रूप में हुई पहचान, शव बहराइच ले गए परिजन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.