अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के तलवापार में स्थित प्रसिद्ध दरगाह बाबा हक्कानी शाह रह.की मज़ार के सिरहाने लगी तख्ती को पैर से मार कर नुकसान पहुंचाने वाले युवक को पुलिस ने तत्परता दिखते हुए हिरासत में ले लिया है।
बताते चलेंकि प्रत्येक गुरुवार को बाबा हक्कानी शाह रह.की दरगाह तलवापार में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ती है। गुरुवार लगभग 07 बजे रात्रि में एक अज्ञात युवक द्वारा बाबा की मज़ार के सिरहाने लगी तख्ती पर पैर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना की देर रात्रि में सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सूचना पर तत्काल सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह व अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मामले की गंभीरता समझते हुए रात्रि में ही पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ भी पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और कमेटी व संभ्रांत लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील किया। वीडियों वॉयरल होने के चंद घंटों में ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी मो. तमजीद पुत्र तौफीक निवासी धुरिहैय्या थाना अलीगंज के रूप में हुई। गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। तलवापार कमेटी के मोतवल्ली ने सभी अकीदतमंदों से शांति बनाए रखने की अपील किया है।





