अम्बेडकरनगर: शिव बाबा मुसहर बस्ती में बाल विवाह के मुद्दे पर जीवन ज्योति सेवा संस्थान की तरफ से सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें संस्थान के सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने खासकर मुसहर समुदाय के लोगों से अपने बच्चे और बच्चियों का बाल विवाह ना करने को कहा इस मौके पर बोलते हुए श्री सिंह ने कहा हमारी बेटियां का जगपाल विवाह हो जाता है उससे उनकी जीवन में बड़ा दुष्प्रभाव पड़ता है और वो असमय में मां बन जाती हैं जिससे उनके शरीर में खून की कमी कुपोषण की शिकार के साथ साथ मां और बच्चे की असमय मृत्यु हो जाती है। हम आज संकल्प लेंगे अपने पट्ठे को अच्छी शिक्षा देंगे और उनका बाल विवाह नहीं करेंगे
इस मौके पर अनुसार समाज के जिलाध्यक्ष राम अवध वनवासी ने अपने समझा के लोगों से बाल विवाह रोकने के साथ-साथ अपने बच्चों का बिना भेदभाव की प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराएं।
गांव की ही बदामा देवी ने कहा हमारी मोहल्ले में सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
इस कार्यक्रम में फिरतू, घनश्याम बेला देवी, सुरसती देवी, राजेंद्र श्यामलाल, विशंभर, आलोक मौजूद रहे मौजूद रहे।
बाल विवाह से खतरे में पड़ जाता है बच्चियों का जीवन – सामाजिक कुरीति से रहें दूर : मनोज सिंह





