WhatsApp Icon

टाण्डा: चार दिवसीय वार्षिक उर्स जारी – महफ़िले शमा आज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के छोटी बाजार में स्थित हज़रत इमामुद्दीन औलिया का चार दिवसीय वार्षिक उर्स अनवरत जारी है।

बीती रात्रि जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी के भव्य कार्यक्रम में अतिप्रसिद्ध नातिया शायर राही बस्तवी द्वारा जमकर वाहवाही लूटी गई वहीं प्रख्यात मौलाना सैय्यद कमाल अशरफ व मौलाना मो.सैफ द्वारा अपनी तक़रीर के माध्यम से इस्लामिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। उर्स के अंतिम दिन आज अर्थात बुधवार की रात्रि में आस्तना हज़रत इमामुद्दीन औलिया के पास महफिले शाम (कव्वाली) का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। बताते चलेंकि 25 फरवरी को ग़ुस्ल मज़ार शरीफ से उर्स का शुभारंभ किया गया जबकि 26 फरवरी को कुरआन ख़्वानी व लंगरे आम आयोजित किया गया था।

अन्य खबर

सदन में गूंजा सीएमओ के भ्रष्टाचार का मामला, सरकार पर उठे तीखे सवाल

बसखारी प्रसूता मौत कांड में सीएमओ की भूमिका पर सवाल: फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क, दो गिरफ़्तार व कई रडार पर

धर्म छिपाकर नाबालिग को भगाने का सनस! पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.