WhatsApp Icon

असगर खान कभी सपा के थे चहेते लेकिन आज भाजपा ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मिझौडा निवासी असगर खान कभी समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक लफ्ज़ भी नहीं सुनना पसंद करते थे। सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी के अतिकरीबियों में शुमार असगर खान ने लोकसभा चुनाव से पहले अचानक अपना रुख बदल लिया और भाजपा का दामन थाम कर भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को विजयश्री दिलाने में जुट गए।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद मालिक ने प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, क्षेत्रीय मंत्री मो.नईम व भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी की संस्तुति पर असगर खान को जहां कटेहरी विधान सभा का प्रभारी नामित कर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है वहीं टाण्डा विधान सभा क्षेत्र की ज़िम्मेदारी सतपाल सिंह सलूजा को सौंपी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने अकबरपुर विधान सभा की ज़िम्मेदारी कुमैल सिद्दीकी को, जलालपुर विधान सभा की ज़िम्मेदारी शौकत अली व आलापुर विधान सभा की ज़िम्मेदारी अंजार मलिक को सौंपी है। श्री जावेद ने भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को विजयश्री दिलाने के उद्देश्य से जनपद की सभी विधान सभाओं में प्रभारी मनोनीत किया है जिसमें कटेहरी विधान सभा की ज़िम्मेदारी असगर खान को सौंपी गई है जो कभी सपा के चहेतों में शामिल थे लेकिन आज सपा के खिलाफ वोट मांगते नज़र आ रहे हैं।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.