WhatsApp Icon

डबल इंजन की सरकार कर रही है नफरत की राजनीति और सपा बाबा साहेब का नाम लेकर कर रही है भ्रमित : आकाश आंनद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: देश की जनता गरीबी महंगाई भुखमरी से तंग आ चुकी है, नौजवानों को 5 किलो राशन के बदले सरकारी रोजगार चाहिए तो यह कार्य बहुजन समाज पार्टी ही पूरा कर सकती है, अंबेडकर नगर जनपद में चौमुखी विकास बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है, महंगाई कम करने, बेरोजगारी दूर करने, किसानों की आय दोगुनी करने, महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए सहित अन्य जरूरत के मुद्दों पर सफलता पाने के लिए बहुजन समाज पार्टी लोकसभा प्रत्याशियों के भारी मतों से जिताना होगा।
उक्त बातें शिव बाबा के मैदान में बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती के भतीजे बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार नफरत की राजनीति कर रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेकर दलित पिछड़ा को गुमराह कर रही है, समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब के बने संविधान को कमजोर करने की नीयत से कर्मचारी के प्रमोशन आरक्षण से संबंधित बिल को राज्यसभा में फाड़ने का कार्य किया था उन्हीं के कारण आज दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक समाज के लिए बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में हो रहे ऐतिहासिक कार्य को बंद कर दिया गया, आज दलित पिछड़ा किसान मजदूर नौजवान छात्र महिलाएं बहुजन समाज पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की स्वागत में पूर्व सांसद घनश्यामचंद खरवार पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, पूर्व सांसद बलिराम, छोटेलाल मौर्य, बसपा प्रत्याशी अंबेडकर नगर हाजी कमर हयात, जिला प्रभारी अरविंद गौतम, महेंद्र, दयाराम राजभर पूर्व प्रत्याशी टांडा मनोज वर्मा, पूर्व प्रत्याशी गोसाईगंज रामसागर वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील सावंत आदि वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुके स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। चुनावी जनसभा का संचालन पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने संयुक्त रूप से किया।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.