WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव – शिनाख़्त कराने में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार प्रातः काल एक अज्ञात युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया एवं युवक की शिनाख्त कराने में जुट गई है।


बसखारी थानाक्षेत्र में गन्नीपुर (भाटपुरवा) के निकट संचालित श्याम इंडस्ट्रीज के पास लगभग 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई चोट व घाव नज़र नहीं आ रहा है। मृतक के पास से एक दिल बनी लाकेट बरामद हुई है जिसमें इंग्लिस के कैप्टल लेटर में एच एम (HM) लिखा हुआ है। मृतक ने टी शर्ट व जीन्स पहन रखी है। पुलिस शव शिनाख्त कराने में जुट गई है। घटना स्थल पर पहुंचे बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा गया एवं आसपास के लोगों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कह जा सकता है।

अन्य खबर

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.