अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के बाईपास पर चलता हुआ ट्रक आग के गोला में बदल गया। ड्राइवर व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जनपद मुख्यलय के टाण्डा मार्ग से जाने वाले बाईपास पर एक ट्रक आग का गोला बन गया और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक को आग का गोला बनता देखा आने जाने वाले लोग भयभीत भी नज़र आए।बाईपास पर आग का गोला बना चलता ट्रक – चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान





