अम्बेडकरनगर: टांडा – इल्तिफ़ातगंज मुख्य मार्ग पर के मखदूम नगर में एनटीपीसी रेलवे क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज बनने का काम तेज़ हो गया है। एनटीपीसी को कोयला सप्लाई के लिए कई जोड़ी ट्रेनों के आवागमन से टांडा – इल्तिफ़ातगंज मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है और यात्रियों को रेलवे फाटक बंद होने के कारण काफी लंबे समय तक इंतेज़ार भी करना पड़ता है जो ओवरब्रिज बनने के बाद यात्रियों को काफी सहूलतें हो जाएगी।
उप्र सेतु निगम बस्ती की टीम द्वारा ओवरब्रिज बनाने का काम तेज़ कर दिया गया है। ओवरब्रिज की लंबाई जहां 673.76 मीटर बताई जा रही है वहीं चौड़ाई 8.5 मीटर होगी जिसमें लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी कोयला सप्लाई के लिए प्रतिदिन 09 मालगाड़ी आती है और कोयला खाली करने के बाद वापस जाती है जिसके लिए 18 बार रेलवे क्रासिंग बन्द करना पड़ता है जिसके कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन ओवर ब्रिज बनने के बाद यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। राज्य सेतु निगम के अनुसार लगभग डेढ़ वर्ष में उक्त ओवर ब्रिज तैयार हो जाएगी जिसके लिए लगभग एक दर्जन पिलर बनाये जाएंगे।





