WhatsApp Icon

कोर्टमैरेज़ के बाद पति ने मूकबधिर पत्नी की दूसरे के साथ करा दी शादी – बंधक बनाकर शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मूकबधिर लड़की को बहला फुसला कर कोर्टमैरेज करने के कुछ माह बाद ही एक दूसरे पुरुष से जबरन विवाह कराए जाने के मामले में पीड़ित की मां ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव का है। जहां पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी मूकवधिर पुत्री को गांव के ही राजीव कुमार बीते छः माह पूर्व को बहला फुसला कर घर से भगा ले गया और जनपद न्यायालय अंबेडकरनगर कोर्ट मैरिज करते हुए शादी रचाकर अन्य शहर लेकर चला गया और दो माह बीत जाने के बाद 11 नवंबर 2023 को जलालपुर कोतवाली के सामने छोड़कर भाग रहा था। उस समय किसी तरह से पुलिस द्वारा आरोपी राजीव कुमार को पकड़ा गया और कोतवाली लाकर सुलह समझौता कराया गया। सुलह समझौता से संतुष्ट आरोपी राजीव कुमार दोबारा पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए ले जाने के लिए राजी हुआ। पीड़िता लडक़ी ने 12 फरवरी 2024 की रात लगभग बारह बजे घर के मोबाइल पर व्हाट्स एप पर अपने पति का आधार कार्ड भेजा और व्हाट्स एप में वीडियो कॉलिंग के जरिए इशारे इशारे में पूरी बात बताई। पीड़िता की मां ने बताया की राजीव कुमार मेरी पुत्री को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पेठिया गांव निवासी सूर्यकुमार के हाथों बेचकर शादी करवा दिया। पीड़िता ने यह भी बताया की मेरी पुत्री मूकवधिर जिसे बंधक बनाकर शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है पीड़िता ने मूकवधिर पुत्री को बरामद कर राजीव कुमार व सूर्यभान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल दर्शन यादों ने बताया कि पीड़िता के मां के तरफ से लिखित शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेने के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.