WhatsApp Icon

बसखारी पुलिस की सक्रियता से 24 घण्टे के अन्दर दो गुमशुदा बालक हुए बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुए दो बालकों को बसखारी पुलिस की सक्रियता से मात्र 24 घंटा के अंदर बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।


गुलहसन उर्फ कल्लू पुत्र मो. हसन निवासी दरगाह रसूलपुर थाना बसखारी ने स्वयं के 15 वर्षीय पुत्र वाहिद खान पुत्र गुलहसन उर्फ कल्लू व उसके 17 वर्षीय दोस्त मो. आरिफ पुत्र मो. अजीम निवासी सेमरा नसीरपुर थाना हंसवर के सम्बंध में बताया था कि दोनों घर से एस.बी नेशनल स्कूल बसखारी के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। उक्त सम्बन्ध में गुलहसन उर्फ कल्लू पुत्र मो. हसन द्वारा एक लिखित तहरीर दिया गया जिसके आधार पर थाना बसखारी पर मुकदमा संख्या 192/24 पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल एक टीम गठित करते हुए उसे रवाना किया गया। थाना बसखारी से रवाना पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गुमशुदा वाहिद खान पुत्र गुलहसन उर्फ कल्लू उम्र 15 वर्ष निवासी दरगाह रसूलपुर थाना बसखारी व उसके दोस्त मो० आरिफ पुत्र मो० अजीम उम्र 17 वर्ष निवासी सेमरा नसीरपुर थाना हंसवर को 04 जुलाई की रात्रि लगभग 08 बजे चारबाग जंक्शन जनपद लखनऊ से सकुशल बरामद किया गया तथा उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। जिसकी आम जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

अन्य खबर

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.