अम्बेडकरनगर: कार्तिक पूर्णिमा का अवसर पर पवित्र मां सरयू तट किनारे टांडा हनुमानगढ़ी पर 2100 दीपों के साथ भव्य रूप से देव दीपावली मनाई गई।
उक्त अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषविद पंडित राकेश मिश्रा द्वारा महा आरती सम्पन्न कराई गई जिसमें मुख्य रूप से पंडित अजीत द्विवेदी, सलिल अग्रवाल, प्रकाश यादव, भूपेश जायसवाल, सुधीर अग्रहरि, आकाश शाह, नवनीत जायसवाल आदि मौजूद रहे। शुक्रवार की शाम होते ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां दीपों की जगमहत से झिलमिला उठी जो काफी मनमोहक नज़र आ रही थी। इस बीच आतिशबाजियां कर खुशियां मनाई गई।



