WhatsApp Icon

गांधी जयंती पर शान से फहराया गया तिरंगा – विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बुधवार को जनपद में काफी हर्षोउल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई। विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जबकि जिला मुख्यालय पर दौड़ का भी आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
खेल निर्देशालय के निर्देश पर क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा हरि झंडी दिखा कर किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में 68 पुरुष व 27 महिलाओं ने भाग लिया।

टांडा मुबारकपुर में संचालित के.बी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल रैली निकाल कर देश प्रेम की अलख जगाने का कार्य किया गया। प्रसिद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के नाम पर संचालित स्व.भवानी भीख सिंह कॉलेज में प्रबन्धक अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह द्वारा ध्वजारोहण कोय गया एवं महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण कर श्रधांजलि अर्पित किया गया। कॉलेज की छात्राओं द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

जनपद के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी व प्राइवेट संस्थानों पर ध्वजारोहण कर काफी हर्षोउल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई।

अन्य खबर

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

दरगाह किछौछा में लापरवाही की चिंगारी: पवित्र नीर के पास की झाड़ियां बनी नशेड़ियों का अड्डा, आग से हड़कम्प

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.