WhatsApp Icon

1406 बूथों पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 125वीं बार सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 125 वें मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में जनपद की बूथों पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना।


मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अकबरपुर विधान क्षेत्र के अकबरपुर नगर मण्डल की डॉ गणेश कृष्ण जेटली इण्टर कालेज 103 नंबर बूथ पर मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, शक्तिकेंद्र संयोजक सतीश गुप्ता,बूथ अध्यक्ष अखिलेश गौड़ के साथ मन की बात को सुना।
मन की बात कार्यक्रम को सुनकर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां त्यौहारों का आनंद बढ़ जाता है। देश में फुटबॉल खेल की लोक प्रियता बढ़ी है। सोलर पावर से किसानों की जिंदगी बदल रही है। देश में गणेश पूजन उत्सव की धूम है। कहा कि आत्म निर्भर भारत एक लक्ष्य विकसित भारत के साथ आगे बढ़ें। पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात और बादल फटने की घटना से कहीं घर बह गए, कहीं खेत डूब गए और कहीं सड़कें बह गई। उक्त घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मोदी जी ने कहा कि लोगों को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने स्वदेशी अपना कर देश को आत्म निर्भर बनाने की बात कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जनपद की 1406 बूथों पर 13665 लोगों ने सुना।
मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,आनंद वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,दीपक तिवारी आदि ने सुना।

अन्य खबर

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.