WhatsApp Icon

हिन्दू नववर्ष का नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के नेतृत्व में होगा भव्य स्वागत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: फाल्गुन मास अपनी भीनी सुगंध बिखेरता हुआ होली पर्व के आने की प्रतीक्षा कर रहा है। वातावरण उल्लासमय हो उठा है। इसी बीच नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के पदाधिकारियों ने भी नव संवत्सर के स्वागत की तैयारी हेतु बैठक आयोजित हुई।

श्री नटराज मंदिर चौक के परिसर में आनंद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने किया। बैठक में नव संवत्सर के स्वागत में आयोजित होने वाले सरयू महाआरती एवं दुग्ध अभिषेक समारोह तथा श्री राम नवमी पर आयोजित होने वाले प्रभु श्री रामचंद्र के बाल स्वरुप शोभायात्रा एवं हवन आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंडित राकेश कुमार मिश्र, अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश साहू, आकाश शाह, राकेश कनौजिया, काशी मिश्र, गोविंद आदि उपस्थित रहे। महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को शीघ्र ही समारोह आयोजन की सूचना लिखित रूप से उपलब्ध करा दी जाएगी और समारोह की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी जाएगी।

अपने व्हाट्सअप पर सूचना न्यूज़ पाने के लिए नीचे व्हाट्सअप बटन को टच कर ग्रुप के ऊपर बने बटन को फॉलो करें और अपने व्हाट्सअप स्टेटस या अपडेट के पास सूचना न्यूज़ ग्रुप पर खबर पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए 8090884090 पर व्हाट्सएप्प करें । धन्यवाद

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.