WhatsApp Icon

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

एक पिकअप का नंबर प्लेट लगा कर चल रही थी कई बसें

अम्बेडकरनगर: फर्जी नंबर प्लेट के सहारे बसों के संचालन का बड़ा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि जनपद से लेकर लखनऊ तक कई बसें चोरी व फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ दौड़ रही हैं, जबकि परिवहन विभाग इस पूरे खेल पर मूकदर्शक बना हुआ है।

मामले में पीड़ित नजीम अहमद ने पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत किया जिसके बाद टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 40/26 पर तीन बसों के खिलाफ वाद दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार उनकी पिकअप गाड़ी के नंबर का दुरुपयोग कर अज्ञात बस मालिक द्वारा बस चलाई जा रही थी, जिसके चलते उनके मोबाइल पर बार-बार ई-चालान के संदेश आए। जांच में सामने आया कि बस पर उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाई गई थी।
बताया जा रहा है कि इस तरह की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कई बसें लखनऊ तक संचालित हो रही हैं, जिससे न सिर्फ वाहन स्वामियों को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि राजस्व और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर खतरा भी पैदा हो गया है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि लगातार चेकिंग और चालान के बावजूद परिवहन विभाग को इस गड़बड़ी की भनक क्यों नहीं लगी।
टांडा पुलिस ने स्टार गोल्ड बस मालिक, पुष्पक बस सर्विस के मालिक व ओम प्रखर बस सर्विस के मालिक के खिलाफ BNS की धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, फर्जीवाड़े के इस नेटवर्क के उजागर होने के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच में और कितने मामले सामने आते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!