WhatsApp Icon

महाशिवरात्रि पर टांडा में शिवभक्ति का सैलाब, भोर से जलाभिषेक, शाम को निकलेगी भव्य शिव बारात

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शिवभक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को टांडा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए तड़के से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों की रंगाई-पुताई के साथ आकर्षक फूलों और रंगीन झालरों से सजावट की गई है और सुरक्षा का कड़ा इंतेज़ाम करने का दावा कोय जा रहा है।


टांडा नगर के छज्जापुर मुहल्ले में स्थित श्री झारखंड नाथ महादेव मंदिर से रविवार की शाम ढोल-नगाड़ों व डीजे साथ भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहेगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
वहीं हयातगंज स्थित श्री नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का मनोहारी श्रृंगार, महाआरती तथा प्रसाद वितरण होगा। आयोजन को लेकर श्री नागेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति ने सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दी हैं।
इसके अतिरिक्त उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर, महादेवा घाट स्थित श्रीतामेश्वर नाथ महादेव मंदिर, श्री महाबली नर्मदेश्वर मंदिर, मीरापुर शिवालय सहित काजीपुरा, सकरावल और अलीगंज क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए भक्त पहुंचेंगे। सुबह से ही मंदिरों पर भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।
क्षेत्राधिकार शुभम कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!