मृतक की पहचान कराने में समाजसेवी बरकत अली ने निभाई अहम भूमिका
अम्बेडकरनगर: अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे साईं प्लाज़ा होटल के सामने स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 83 ए पर मंगलवार देर शाम में एक अज्ञात युवक की उस समय वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी जब युवक साइकिल के साथ स्थाई रूप से बन्द रेलवे क्रासिंग को पार करने का प्रयास कर रहा था।
लखनऊ से वाराणसी जाने वाली वन्दे भारत ट्रेन की चपेट में आने वाले अज्ञात युवक का शव जीआरपी ने कब्जे में लेकर जहाँ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक की पहचान कराने में जीआरपी के साथ समाजसेवी बरकत अली ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपील किया। समाजसेवी बरकत अली का प्रयास रंग लाया और मृतक की पहचान पातीराम निवासी लोरपुर ताजन के रूप में हुई। मृतक के भाई ने शव को को देख कर अपने भाई की पहचान किया।




