WhatsApp Icon

दरोगा भर्ती के सपनों पर मौत का पहिया: 112 पीआरबी पर टक्कर का आरोप, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया–ओझानगर मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की डायल 112 पीआरबी पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर जोरदार हंगामा किया।

मृतकों की पहचान नितिन कन्नौजिया (22) पुत्र वीरेंद्र निवासी भदया थाना राजेसुल्तानपुर और मुकुल प्रजापति (21) पुत्र श्रीराम निवासी देवारा जदीद थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक संख्या UP 50 CU 2578 से दरोगा भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।

ग्रामीणों के मुताबिक सिरसिया ओझानगर के पास तेज रफ्तार वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। लोगों का आरोप है कि हादसा पुलिस की 112 पीआरबी वाहन की टक्कर से हुआ, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर मार्ग जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हालात बिगड़ते देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के पीएम हाउस भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.