WhatsApp Icon

जनपद में पहली बार रेड क्रॉस सोसायटी किसी को दे रही है उत्कृष्ट सेवा पदक – जानिए डिटेल

Sharing Is Caring:

यूथ आइकॉन प्रवीण को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल जनपद के यूथ आइकॉन को करेंगी सम्मानित

अम्बेडकरनगर: अनवरत सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले जनपद के यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता को राजभवन लखनऊ में रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उत्कृष्ट सेवा पदक भेंट कर सम्मानित करेंगी।


जनपद में रेड क्रॉस सोसायटी को सक्रिय करने एवं अवैतनिक निःस्वार्थ सेवा के लिए रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किए जाने का की खबर से जनपद के समाजसेवियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बताते चलें कि सामाजिक क्षेत्र में जनपद के इतिहास में युवा प्रवीण गुप्ता ने इससे पूर्व कई बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गर्व का अवसर प्रदान कर जनपद व प्रदेश का नाम बुलन्द किया है।
वर्ष 2017 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा प्रतिनिधि नामित होकर श्रीलंका में देश का प्रतिनिधित्व किया।
वर्ष 2020 में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जनपद का ‘यूथ आइकॉन’ चयनित होकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
वर्ष 2021 में अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सर्वोच्च सम्मान ‘विवेकानन्द यूथ अवार्ड-व्यक्तिगत’ से उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया। यह अवार्ड पूरे अयोध्या मंडल में पहली बार किसी को प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2022 में युवा कल्याण विभाग के दिशा निर्देशन और युवा प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में संचालित युवक मंगल दल को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ‘संस्थागत विवेकानन्द यूथ अवार्ड’ से उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया था।
रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा राज्यपाल के हाथों भेंट किये जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक पूरे उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों को प्राप्त हो रहा है जिसमें 15 जिलाधिकारियों सहित 06 लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यह पदक जनपद में पहली बार किसी को प्राप्त हो रहा है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.