WhatsApp Icon

यूमन हॉस्पिटल टाण्डा में आयुष्मान सेवा शुरू होने से खुशी की लहर, लाभार्थियों ने प्रकट किया आभार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शासन की अतिमहत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड की सेवा टाण्डा नगर के यूमन हॉस्पिटल में शुरू होने से जरूरतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार को आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाने वाले प्रथम दो लोगों का सफल ऑपरेशन उपरांत छुट्टी दी गई। सफल ऑपरेशन से प्रसन्न दोनों लाभार्थियों ने शासन की आयुष्मान योजना की सराहना करते हुई यूमन हॉस्पिटल व डॉक्टर ज़हीर अहमद का आभार प्रकट किया। छुट्टी मिलने के बाद लाभार्थियों को फूल की माला पहना कर बिदाई दी गई। उक्त अवसर पर वरिष्ठ जरनल सर्जन डॉक्टर ज़हीर अहमद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मरीज़ को सबसे पहले आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड लाना होगा जिससे ऑनलाइन पंजीयन कर उनका इलाज शुरू कर दिया जाता है और इस योजना के तहत किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया जाता है।


बताते चलेंकि महामाया मेडिकल कालेज में कार्यरत प्रसिद्ध जरनल सर्जन डॉक्टर ज़हीर अहमद द्वारा टाण्डा नगर क्षेत्र में नयन तारा चौराहा के निकट यूमन हॉस्पिटल में हर तरह का सफल ऑपरेशन किया जाता है।
बहरहाल टाण्डा नगर के प्रसिद्ध डॉक्टर ज़हीर अहमद द्वारा आयुष्मान कार्ड की सेवा शुरू करने से जरूरतमंद मरीजों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसको टच कर डॉक्टर ज़हीर साहब की सुनें पूरी बात

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.