WhatsApp Icon

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के लंगड़ी पृथ्वीपुर गांव में ट्यूबवेल पर हुई वृद्ध की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक का साथी ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।


पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार थाना हंसवर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) से संबंधित वांछित अभियुक्त रामपाल पुत्र बनवारी राजभर निवासी पृथ्वीपुर थाना हंसवर को 13 मार्च 2026 को रात 9:50 बजे टाण्डा-हंसवर मार्ग स्थित रामपुर बेनीपुर स्थलवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 मार्च की रात वह मृतक बहाऊ पुत्र स्व. विदेशी राजभर के ट्यूबवेल पर शराब और चिकन खा रहा था। उसी दौरान बहाऊ वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से जाने के लिए कहने लगे। आरोपी के अनुसार पानी लगाने को लेकर पहले भी बहाऊ द्वारा उसका अपमान किया गया था, जिससे वह पहले से ही आक्रोशित था।
इसी रंजिश में उसने ट्यूबवेल के पास पड़े लकड़ी के डंडे से बहाऊ के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए और बाद में गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से लकड़ी का डंडा और खून से सनी अपनी टी-शर्ट पास की झाड़ियों में छिपा दी और शक से बचने के लिए पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही में भी शामिल होता रहा।
हालांकि पुलिस की सघन जांच के बाद पूरा मामला खुल गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और खून से सनी टी-शर्ट बरामद कर ली है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.