WhatsApp Icon

योग साधना केंद्र पर प्रतिदिन कराया जाता है योगाभ्यास : प्रदीप सिंह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के पहितीपुर रोड स्थित योग साधना केंद्र कृष्णा नगर में भी 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ो लोगों को योगाभ्यास कराते हुए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।


संस्थान के संरक्षक प्रदीप सिंह (पीके कंस्ट्रक्शन) ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन हमारी संस्थान की शिक्षा का मुख्य आधार है, जिस क्रम में संस्था द्वारा प्रतिदिन सुबह 05 बजे से स्वस्थ तन-मन का संदेश देते हुए लोग योग कर रहे हैं। योग अभ्यास नियमित रूप से पीके कंस्ट्रक्शन कैंपस में चलता है। योग के महत्व को देखते हुए योग के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, संस्था के अध्यक्ष आसाराम वर्मा द्वारा कहा गया योग की शुरुआत उत्तराखंड से ही हुई है और योग की राजधानी ऋषिकेश को माना जाता है। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष हरी लाल संगठन मंत्री डॉक्टर इंद्रसेन त्रिपाठी तथा संचालक मंशाराम की देखरेख में संपन्न हुआ।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.