WhatsApp Icon

व्यापारी नेता के प्रयास से सीज़ ट्रक को थाना से कराया गया रिलीज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संयुक्त व्यापार मंडल व संयुक्त बुनकर एकता व्यापार मंडल के संयुक्त के अथक प्रयास से गलत इंट्री पर तमिलनाडु के सीज़ हुए ट्रक को रिलीज़ कराया गया।


मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर का है जहाँ तीन दिवसीय वार्षिक उर्स व मेला अनवरत जारी था कि तमिलनाडु के इरोडा से औद्योगिक बुनकर नगरी में धागा लेकर आया ट्रक वापसी के समय गलत इंट्री कर मेला में चला गया था जिसे अलीगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चालान करते हुए ट्रक को सीज़ कर दिया। सीज़ होने के बाद तमिलनाडु ट्रक चालक को न्यायालय का ही सहारा लेना पड़ता लेकिन संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता व जिला महामंत्री सुशील वरयानी के संयुक्त प्रयास व उच्च अधिकारियों से वार्ता के उपरांत सीज़ ट्रक को रिलीज कराया गया। ट्रक रिलीज़ होने के बाद चालक ट्रक लेकर तमिलनाडु के लिए रवाना हुआ और संयुक्त व्यापार मंडल व संयुक्त बुनकर एकता व्यापार मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.