WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर में पीस पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए सियासी हलचल तेज कर दी। मदरसा इस्लामिया अरबिया के खाली प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब के स्वागत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भीड़ देखकर खुद डॉ. अय्यूब भी गदगद नजर आए और पत्रकारों के सवालों का खुल कर जवाब दिया।
पीस पार्टी के तेज़तर्रार जिलाध्यक्ष असद सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. अय्यूब ने सियासी संदेश देते हुए कहा कि असली ताकत जनता के हाथ में होती है—वही तय करती है कि कौन सत्ता में बैठेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि राजनीति में कोई भी पार्टी छोटी या बड़ी नहीं होती, बल्कि जनसमर्थन ही उसकी असली पहचान होता है।

भाजपा की ‘बी टीम’ कहे जाने के सवाल पर डॉ. अय्यूब ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “जब भी हम अपनी भागीदारी की बात करते हैं, तब ऐसे आरोप लगने लगते हैं। आरोप लगाना आसान है, लेकिन सच्चाई जनता जानती है।”


सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद, महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह, आलापुर विधान सभा प्रत्यशी किरन देवी, लोकसभा पूर्व प्रत्याशी शबाना खातून, आसिफ अंसारी, अफरोज बदल, चुन्नू सलमानी, मतिउर्रहमान, अजमल खान, मौलाना अफजल नदवी, हाजी वलीउल्लाह, जिया अंसारी, शफी अंसारी, सफरे आलम, वकार अहमद, अफजल खान, जावेद आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब ने लक्ष्य 2027 का सीधा संदेश देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी उनकी बड़ी भागीदारी होगी उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखते हुए इसे पीस पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!