WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद को एक बार फिर महिला पुलिस कप्तान मिली हैं। 2017 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनात थीं।

नई एसपी प्राची सिंह विधि पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने एलएल.बी. और एलएल.एम. की शिक्षा प्राप्त की है, जिसके चलते कानून संबंधी मामलों की गहरी समझ उनकी कार्यशैली में झलकती है। उन्हें तेजतर्रार और सख्त प्रशासनिक छवि वाली महिला अधिकारी के रूप में जाना जाता है।सरकार द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत वर्तमान एसपी अभिजीत आर शंकर का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक देवरिया कर दिया गया है।गौरतलब है कि अम्बेडकरनगर में इससे पहले वर्ष 2018 में आईपीएस अधिकारी शालिनी जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक बनी थीं। अब प्राची सिंह दूसरी महिला एसपी के रूप में जिले की कमान संभालेंगी।नई एसपी के रूप में प्राची सिंह के आने से अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, थाना स्तर पर जवाबदेही और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में दूसरी बार महिला पुलिस कप्तान की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे के साथ आमजन में भी चर्चा तेज हो गई है।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.