WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप – पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो मासूम बच्चों की माँ की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला अलीगंज थानाक्षेत्र के सुलेमपुर गाँव का है जहां दो मासूम बच्चों की माँ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 2019 में हिमांशु पुत्र उमाशंकर वर्मा निवासी सुलेमपुर का विवाह टांडा कोतवाली क्षेत्र के पैकोलिया गाँव में अर्चना के साथ हुआ था। हिमांशु व अर्चन से दो बच्चे थे जिसमें एक कि उम्र 03 वर्ष व दूसरे की 10 माह है। जाहरी तौर पर दोनों के बीच कोई विवाद नहीं नज़र आ रहा था लेकिन किसी मामले को लेकर विवाहिता अर्चना ने शनिवार देर रात्रि में विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। दो मासूम बच्चों की मां ने अचानक मौत की खबर से हड़कम्प मच गया। अलीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतिका अर्चना के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.