अम्बेडकरनगर: मायके वालों ने ससुरालीजनों द्वारा पुत्री से मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
मामला कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद कोइरी का पूरा गांव का है। रतना गांव निवासी मृतका के भाई निरंजन गौड़ ने कटका थाने में तहरीर देते हुए बताया की मेरी बहन लीलावती की शादी हैदराबाद निवासी पलटू के साथ हुआ था। बीते सोमवार को ससुरालीजनों और बहन के बीच झगड़ा हुआ। बीते सोमवार को बहन के पति पलटू, देवर सोहन, देवरानी सोनम ने मेरी बहन के साथ जमकर मारपीट किया था बाद में मेरी बहन को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। विषाक्त पदार्थ खाने से लीलावती बेहोश हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी अपने परिजनों के साथ लेकर बहन के ससुराल पहुंचा। बहन की गंभीर हालत देखते हुए निजी वाहन से बसखारी मौर्य हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गया जहां पर महिला की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला को जब कुछ होश आया तो अपने साथ हुए पूरी घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दिया। हालत में सुधार न होते देख जिला अस्पताल से महामाया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान लीलावती की मृत्यु हो गई। पीजीआई से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के तीन बच्चे और दो बच्चियां हैं। मृतका लीलावती की मृत्यु से मायके वालों और उसके बच्चे का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में जलालपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य व कटका थाना प्रभारी यादुवेंद्र सोनकर से जानकारी लेनी चाही लेकिन फोन रिसीव न होने के कारण अधिक जानकारी नहीं उपलब्ध हो सकी।





