अम्बेडकरनगर: श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर परंपरागत ढंग से टाण्डा नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
श्री विश्वकर्मा मंदिर चैरिटेबूल सोसाइटी झारखंडी टांडा के अध्यक्ष राम पियारे विश्वकर्मा के नेतृत्व में काफी हर्षोउल्लास के साथ 54वां पूजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पैदल शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विश्वकर्मा मंदिर से श्री विश्वकर्मा भगवान की झांकी निकाली गई जो मन्दिर से निकल कर छज्जापुर चौक सब्जी मण्डी नगर पालिका परिषद, स्टेट बैंक कोतवाली होते हुए वापस होकर पुराना जनाना अस्पताल, चौक, जुबेर चौराहा, बस स्टेशन डाक घर होते हुए मन्दिर पर वापस आई।
पूरे शोभायात्रा के रास्ते भर गाजीपुर की बिरहा गायिका का बिरहा होता रहा। विश्वकर्मा जी की आरती जगह जगह लोगों किया प्रसाद वितरण किया। ऐसे में लोगों ने अपने अपने कारोबार भी बंद रखे। शोभा यात्रा में ओमकार विश्वकर्मा विद्द्या राम विश्वकर्मा, विक्रम प्रसाद निर् प्रसाद अनन्त राम देवी प्रसाद संतराम झिननू सोंनी, पंकज सोनी कृष्ण कुमार सोंनी , उमेश कुमार सोंनी , सन्तराम, अजय नारद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, वृजमोहन विश्वकर्मा विजय विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा दिवाकर विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा लवकुश विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, ओमकार विश्वकर्मा जयप्रकाश विश्वकर्मा राजू विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा संदीप विश्वकर्मा, मंजू, माया, कंचन, सरोज कुमारी, संतोष कुमारी, रीना, आदि के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। रात में उक्त मन्दिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।



