तीव्र ध्वनि वाले डीजों का जमकर हुआ संचालन, प्रशासन पर टिकी निगाहें
अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य विसर्जन शोभायात्रा व विसर्जन कार्यक्रम शांतिपुर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति ने जिला व प्रशासन सहित सभी सहयोगार्थियों का जहां धन्यवाद ज्ञापित किया है वहीं शोभायात्रा के दौरान तीव्र ध्वनि में डीजे बजाने वाले डीजे संचालकों व समितियों पर विधिक कार्यवाही को लेकर संशय बना हुआ है।

श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा परम्परानुसार चिंतौरा की प्रथम प्रतिमा की चौक घण्टाघट के पास महाआरती किया गया। छज्जापुर राजघाट पर गोताखोरों की टीमों के सराहनीय सहयोग के साथ पहली बार क्रेन का इस्तेमाल कर प्रतिमाओं को हवाई मार्ग के सहारे नाव पर रख कर पवित्र सरयू में विसर्जित कर बिदाई दी गई। इस बीच माता रानी की जय का जयकारा श्रद्धालुओं द्वारा लगातार किया जा रहा था। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल, पुलिस कोटवां अभिजीत आर शंजर, टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ अरविंदर कुमार त्रिपाठी, टाण्डा सीओ शुभम कुमार सिंह, नगर पालिका प्रशासन, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी सहयोगार्थियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विसर्जन अवसर पर टाण्डा नगर के चारों तरफ से बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया था तथा सभी प्रमुख चैराहों वमारहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी एवं सभी प्रतिमाये जब राजघाट पर पहुंच गई, उसके बाद ही बिजली सप्लाई बहाल किया गया। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति ने टाण्डा नगर में नगर पालिका प्रशासन की साफ सफाई व चूने के छिड़काव आदि मामले को लेकर सराहना किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, महाआरती प्रमुख राकेश मिश्रा, अनिरुद्ध अग्रवाल बजरंगी सोनी, शोभायात्रा प्रभारी संतोष अग्रवाल, राकेश सोनकर, अनिल कन्नौजिया, विनोद मांझी सुरजीत मद्धेशिया, अमर शंकर वर्मा, दशरथ मांझी, सुशील अग्रवाल,जंग बहादुर कन्नौजिया, शैलेश यादव, राकेश गौड़, मुन्ना मांझी, अप्पू सोनी, दिनेश चौरसिया, अनुराग जायसवाल, हरिश्चन्द्र मौर्य, फिरतु मांझी, पप्पू मांझी, अनूप सोनी, राम मिलन चौहान, शमशेर सिंह, प्रहलाद मांझी, शिवकुमार मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, पंकज सोनी, प्रखर अग्रवाल, पवन यादव रामा नंद पाण्डेय,प्रहलाद मांझी, राकेश गुप्ता,जय प्रकाश यादव, काशी मिश्रा, सतीश दुबे,अंतिम पाण्डेय, दिनेश कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




