WhatsApp Icon

वीरता व बलिदान को किया गया नमन, माल्यार्पण व गोष्ठी सम्पन्न

Sharing Is Caring:

लोहिया के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरतः जंग बहादुर यादव

अम्बेडकरनगर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को भी नमन किया गया।


इस दौरान डॉ लोहिया के आदर्शों को आत्मसात करने पर बोल दिया गया। इसी क्रम में शहजादपुर लोहिया चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भी समाजवादी पार्टी के नेताओं ने माल्यार्पण किया और पार्टी कार्यालय कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों पर चर्चा की। सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे महान शख्सियत का जन्म स्थान अंबेडकरनगर है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई बार जेल की यातनाएं भी सही। हम सभी को लोहिया जी के समाजवादी सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत है। सपा सांसद लाल जी वर्मा ने कहा कि डॉक्टर लोहिया समावेशी राजनीति के द्योतक थे। उन्होंने समाज के गरीब तबके और वंचित लोगों के उत्थान के लिए अपनी आवाज देश की संसद में बुलंद की। पूर्व मंत्री व अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा तथा आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि लोहिया जी सही मायन में सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने ताउम्र गरीब,बेसहारा लोगों की आवाज उठाई और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहे। वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि आज हम सब समाजवादी पुरोधा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन कर रहे हैं।हम सभी को उनके आदर्शों को और विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान की लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि डॉक्टर लोहिया ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़कर भागीदारी की। उनके विचार सामाजिक उत्थान के लिए सदैव समावेशी रहे हैं। हम सभी को उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।माल्यार्पण और गोष्ठी कार्यक्रम में पार्टी नेता पूर्व विधायक सुभाष राय, मुजीब अहमद सोनू, राजितराम यादव, निखिल जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव समेत अन्य पार्टी नेता शामिल रहे।

अन्य खबर

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

ईद पर इंसानियत की मिसाल: हेल्प प्वाइंट एनजीओ ने बांटी सैकड़ों ईद किट, जरूरतमंदों के चेहरों पर लाई मुस्कान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.