WhatsApp Icon

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ईद का इंतजार कर रहे लोगों के लिए तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को चाँद नजर नहीं आने के बाद अब शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। मदरसा मंज़रे हक टाण्डा की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी।

ईद को लेकर टाण्डा नगर में उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया है। शनिवार की रात सकरावल पूरब बाग में नातिया मुजाहरा आयोजित होगा, जहां अकीदतमंद नात-ए-पाक से माहौल को रूहानी बनाएंगे। वहीं अलीगंज धुरियहिया स्थित फैज़ाबाद टेलर्स के अहाते में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और इस्लाह-ए-मुआशरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज सुधार और इस्लामी शिक्षाओं पर रोशनी डाली जाएगी।
ईद की खुशियां यहीं नहीं थमेंगी। रविवार रात छज्जापुर में भव्य मुशायरा होगा, जहां देश-प्रदेश के शायर अपनी शायरी से समां बांधेंगे। इसके अलावा सकरावल गोठ और पियारेपुर मुबारकपुर में नातिया मुजाहरा, जबकि खासपुर में कव्वाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कुल मिलाकर टाण्डा में इस बार ईद सिर्फ इबादत ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और अदबी आयोजनों के जरिए यादगार बनने जा रही है जिसके लिए कई स्थानों लार भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!