WhatsApp Icon

टाण्डा में 23 मार्च को हज तरबियत कैम्प, इस वर्ष जलालपुर में नहीं लगेगा शिविर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हज 2026 पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए 23 मार्च (सोमवार) को टाण्डा में हज तरबियत कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प रॉयल मैरेज हॉल कश्मीरिया टाण्डा में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। हज कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर में हुज्जाज कराम को वीडियो माध्यम से हज की पूरी प्रक्रिया और अरकान की जानकारी दी जाएगी।


कैम्प में बैंक द्वारा रियाल बदलने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें ली गई राशि की रसीद दी जाएगी। साथ ही एहराम से संबंधित सामग्री के लिए दुकान की भी व्यवस्था की गई है। हज ट्रेनर डॉ. मोहम्मद यूनुस द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस बार हज प्रशिक्षण शिविर केवल टाण्डा में ही आयोजित होगा, जलालपुर में कोई कैम्प नहीं लगेगा। सभी पुरुष एवं महिला हाजियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।
कैम्प में शामिल होने वाले आज़मीन-ए-हज को पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी तथा टीकाकरण से संबंधित हेल्थ बुक साथ लाना अनिवार्य होगा।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.