अम्बेडकरनगर: कसौधन वैश्य समाज टांडा का होली मिलन कार्यक्रम काफी धूमधाम से टांडा नगर स्थित छज्जापुर में संपन्न हुआ। होली मिलन कार्यक्रम का संचालन कसौधन वैश्य समाज टांडा के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता एवं महामंत्री शिवम् कसौध ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कसौधन वैश्य समाज के संरक्षक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता ने किया।
उक्त होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पवन कसौधन प्रदेश अध्यक्ष कसौधन समाज उत्तर प्रदेश को 51 किलो की माला एवं अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रचना कसौधन राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती उषा कसौधन श्री ब्रिज किशोर कसौधन एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अवधेश कसौधन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमा शंकर कसौधन बाबा नन्हे दास राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा समस्त विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। संरक्षक रामेश्वर कसौधन एवं श्री रमेश चंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री कसौधन समाज सुभाष कसौधन ने समाज के प्रेरणा श्री कश्यप महराज जी की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम के समाज के बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, जनरल नालेज प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता किया गया और साथ साथ समाज के मेधावी छात्रों को भी प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए गए प्रतिभागियों को टांडा के एकमात्र न्यूट्रीशन सेंटर आराध्या न्यूट्रिशन सेंटर के सौजन्य से एक स्पेशल गिफ्ट और क्लब का मुफ्त मेंबर शिप भी दिया गयाम कार्यक्रम में कसौधन वैश्य समाज टांडा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा कसौधन समाज के वरिष्ठ जनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों ने एक साथ अबीर एवं गुलाल के साथ साथ फूलों की होली भी खेल कर एक दूरी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिए। कसौधन समाज टांडा के पदाधिकारी श्री राम मोहन कसौधन संरक्षक, जनार्दन प्रसाद कसौधन, नीरज कसौधन, रवि कसौधन (सोनू भैया) उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विपिन कसौधन एवं अनिमेष कसौधन,महामंत्री शिवम् कसौधन, अन्ज कसौधन, जीतेन्द्र कसौधन (रिंकू), कृष्ण कुमार कसौधन आदि मौजूद रहे।काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह





